Tuesday, 07-04-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

आईपीएस संदीप मीना की मेहनत फिर लायी रंग ! मार्च में भी यूपी टॉप संतकबीरनगर ! आईजीआरएस निस्तारण में लगातार 10 महीने अव्वल होने का बना रिकॉर्ड

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। प्रदेश शासन की ओर से राज्य में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की जिलेवार रैंकिंग जारी कर दी गयी है। 2018 बैच के आईपीएस ऊर्जावान पुलिस कप्तान संदीप मीना की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जोन का संतकबीरनगर जिला मार्च महीने की रैंकिंग में भी नम्बर वन आया है। संतकबीरनगर जनपद को एसपी संदीप मीना की एक्टिव वर्किंग व विशेष अभियान जन सुनवाई प्रथम के चलते लगातार दसवीं बार ये बड़ी सफलता हासिल हुई है। आईपीएस संदीप मीना जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पे लगातार जोर देते आये हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के साथ ही विभिन्न माध्यमों से आने वाली जन समस्याओं के निस्तारण पे संदीप मीना का खास फोकस है। एक एक शिकायत पे पूरी जिम्मेदारी से निस्तारण प्रक्रिया अपनाने की मंशा के तहत ही संतकबीरनगर में वृहद पैमाने पे जनसुनवाई फर्स्ट नाम से आईपीएस संदीप मीना ने अभियान चलाया हुआ है। पुलिस चौकी व थानों में जनता की सुनवाई को पहले तवज्जो दिया जाए, संदीप मीना के इस तरह के निर्देश जिलेभर के सभी चौकी प्रभारियों व थानेदारों को बड़े स्पष्ट हैं। पुलिस कप्तान संदीप मीना की इसी एक्टिव वर्किंग का ही रिजल्ट है कि दसवीं बार संतकबीरनगर जिले की समूचे प्रदेश में फर्स्ट रैंकिंग है। थानेदारों को एसपी के सख्त निर्देश हैं कि थानों पे आने वाले पीड़ितों, शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छे से अच्छा व्यवहार हो। गुण-दोष के आधार पे सभी संदर्भ में नियमानुसार विधिक कार्यवाही हो। आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाली जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का नियत समयावधि में निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों की जाँच के लिए जाँच अधिकारी मौके पर भेजा जाता है। जाँच अधिकारी प्रकरण की निष्पक्ष, गुणवत्तापरक जाँच करते हैं और फिर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पिछले साल 2025 में जून,जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर महीने की मासिक रैकिंग के साथ ही अब मौजूदा वर्ष 2026 में जनवरी, फरवरी माह के बाद मार्च में भी संतकबीरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp