जनसुनवाई फर्स्ट अभियान से खासी चर्चा में आये आईपीएस संदीप मीना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड : आईजीआरएस निस्तारण में अप्रैल में भी संतकबीरनगर यूपी टॉप ! चौकी-थानों में बेहिचक आओ, समस्या का निदान पाओ
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। लक्ष्य पे नजर हो तो सफलता कदम चूमती है। जी हाँ, यूपी काडर के 2018 बैच के आईपीएस अफसर संदीप कुमार मीना ने साबित कर दिखाया है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। जनशिकायत प्रथम अभियान चलाकर संदीप कुमार मीना ने ना सिर्फ धरातल पर आमजनमानस का दिल जीतने का काम किया है बल्कि आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाले सभी सन्दर्भ निस्तारित करने का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में आईपीएस संदीप कुमार मीना की अगुवाई में यूपी का संत कबीर नगर जिला लगातार टॉप पे है। शासन की ओर से राज्य में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की जिलेवार रैंकिंग जारी कर दी गयी है। ऊर्जावान पुलिस कप्तान संदीप कुमार मीना की कुशल मॉनिटरिंग के चलते उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जोन का संतकबीरनगर जिला अप्रैल 2026 की रैंकिंग में भी नम्बर वन आया है। आईपीएस संदीप मीना जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पे लगातार जोर देते आये हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के साथ ही विभिन्न माध्यमों से आने वाली जन समस्याओं के निस्तारण पे संदीप कुमार मीना का सीधा फोकस रहता है। एक एक शिकायत पे पूरी जिम्मेदारी से निस्तारण प्रक्रिया अपनाने की मंशा के तहत ही संतकबीरनगर में वृहद पैमाने पे जनसुनवाई फर्स्ट नाम से मीना ने अभियान चलाया हुआ है। पुलिस चौकी, थानों में जनता की सुनवाई को पहले तवज्जो दिया जाए, मीना के इस तरह के निर्देश जिलेभर के सभी चौकी प्रभारियों, थानेदारों को हैं। पुलिस कप्तान संदीप कुमार मीना की इसी एक्टिव वर्किंग का ही रिजल्ट है कि संतकबीरनगर जिले की समूचे प्रदेश में अप्रैल माह में फर्स्ट रैंकिंग है। चौकी प्रभारियों, थानेदारों को एसपी मीना के सख्त निर्देश हैं कि पीड़ितों, शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छे से अच्छा व्यवहार हो। गुण-दोष के आधार पे सभी संदर्भ में नियमानुसार विधिक कार्यवाही हो। आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाली जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का नियत समयावधि में निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों की जाँच के लिए जाँच अधिकारी मौके पर भेजा जाता है। जाँच अधिकारी प्रकरण की निष्पक्ष, गुणवत्तापरक जाँच करते हैं और फिर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।