एसडीएम का गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण, घर-घर डिलीवरी के दिए सख्त निर्देश
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान
उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ने मंगलवार शाम
इंडियन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडरों की गहन जांच की और भरे व खाली सिलेंडरों का मिलान कराया।
एसडीएम ने एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर की भी बारीकी से जांच करते हुए वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की अनियमितता न होने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की घर-घर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में गैस की कमी की शिकायतें खत्म हों और लोगों को समय पर सुविधा मिल सके।
औचक निरीक्षण के समय एजेंसी संचालक सहित समस्त कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि आम जनत को बेहतर सेवाएं मिल सकें।