Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के जेल अफसरों को IPS पीसी मीना की दो टूक : कारागारों में रात्रि गश्त में ना हो जरा भी लापरवाही ! कई महत्त्वपूर्ण टॉपिकों को लेकर DG के कड़े निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के डीजी जेल पीसी मीना ने गुरुवार में प्रदेशभर के जेल अफसरों को काफी टाइट किया है। निर्देश दिए हैं कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कारागार मुख्यालय लखनऊ में परिक्षेत्रीय उपमहानिरीक्षकों, वरिष्ठ अधीक्षकों, अधीक्षकों के साथ ही साथ प्रभारी अधीक्षकों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित समीक्षा बैठक में डीजी मीना ने नव चयनित जेल वार्डरों की नियुक्ति के बाबत आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करके निर्धारित समय सीमा में नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मानव सम्पदा पोर्टल पे समस्त कार्मिकों के सेवा अभिलेख एवं वार्षिक चरित्र प्रविष्टियों यानी एसीआर को अपलोड किए जाने की अद्यतन स्थिति की भी महानिदेशक ने समीक्षा की है। इस दिशा में अभिलेख समयबद्ध पूर्ण एवं अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए हैं। ईप्रिजन्स, अर्ली रिलीज प्रोसेसिंग मॉड्यूल प्रारंभ किए जाने की प्रगति की भी मीना ने समीक्षा की है। मीना ने निर्देश दिए हैं कि इस संदर्भ में प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हो। प्रदेशभर में कारागारों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मुख्यालय स्थित वीडियो वॉल से कनेक्टिविटी की स्थिति की समीक्षा में महानिदेशक ने कैमरों की निर्बाध कनेक्टिविटी एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत कारागार अधिकारियों की रात्रिकालीन गश्त की स्थिति की समीक्षा में डीजी ने नियमित रूप से रात्रि गश्त सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्कता बनाए रखने के बेहद कड़े निर्देश दिए हैं। जेल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही पूर्ण की जाए। डीजी ने कहा है कि प्रदेश शासन की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत समस्त कारागार जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभायें। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp