ये है अनुराग की आदर्श परफॉर्मेंस : मोबाइल चोरों की ढहा दी लंका, अब समूचे यूपी में बज रहा टीम अनुराग का डंका ! बरेली पुलिस को मिला यूपी नंबर वन CEIR उत्कृष्टता पुरस्कार ! DGP राजीव कृष्ण ने की IPS अनुराग आर्य की प्रशंसा
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। क्राइम कण्ट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर और जरायमी टोली पे असरदार शिकंजा कसने तक ही नहीं बल्कि अपनी जनहितकारी वर्किंग के चलते 2013 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग आर्य ने बरेली पुलिस का बेमिसाल डंका बजाने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीईआईआर व संचार साथी पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बरेली पुलिस अपने कप्तान अनुराग आर्य की अगुवाई में यूपी में नंबर वन आयी है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने जनपद बरेली में दर्ज गुमशुदा व चोरी 7508 मोबाइल फोनों में 5099 बरामद कराकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यूपी पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय की ओर से जारी नवीनतम रैंकिंग के मुताबिक 77.54 सर्वोच्च स्कोर के साथ बरेली जनपद पुलिस ने समूचे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जनपद बरेली पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि पर बुधवार को दूरसंचार विभाग की ओर से लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में जनपद बरेली पुलिस को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से लखनऊ पहुंचे सीईआईआर नोडल अफसर मनीष चंद्र सोनकर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मोबाइल बरामदगी क्षेत्र में जनपद बरेली के जिन थानों ने टॉप प्रदर्शन किया है, उनमें प्रेमनगर, इज्जतनगर, कोतवाली, भमोरा, सुभाषनगर शामिल हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण से जनपद बरेली पुलिस की इस उपलब्धि को लेकर बात की गई तो उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए बरेली जनपद के एसएसपी अनुराग आर्य की प्रशंसा की है। डीजीपी ने कहा है कि जनपद बरेली पुलिस ने मोबाइल बरामदगी के क्षेत्र में जो रिकॉर्ड कायम किया है, वह अपने आप में बेमिसाल है। पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद बरेली की पुलिस का प्रथम स्थान आना अपने आपमें वहाँ के एसएसपी व उनकी टीम की एक्टिव वर्किंग को दर्शाता है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि जनपद बरेली के एसएसपी और उनकी टीम ने पहले भी कई चुनौतीपूर्ण मौकों पर अपनी उच्च कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। आईपीएस अनुराग आर्य अपनी जनहितकारी वर्किंग को लेकर लंबे समय से मीडिया सुर्खियों में बने हुए हैं। बरेली का अमन चैन बिगाड़ने वाले तौकीर, आजमगढ़ तैनाती में मुख्तार गैंग पर कार्रवाई का मामला हो, बेबाक तरीके से अनुराग ने कानूनी बाण चलाये। गुंडों, माफियाओं, मनबढ़ अपराधियों, संगठित अपराधियों पर तड़ तड़ कानूनी हंटर चलाया। अब पब्लिक के लिए बड़ी उपलब्धि देते हुए लोगों के खोये व चोरी हुए मोबाइल बरामद करने में रिकॉर्ड बनाया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।