Thursday, 29-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

जगत पाल यादव

 facebook     whatsapp    

जगत पाल यादव 

बदायूं (जे.आई.न्यूज़): जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करने और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि थाने और चौकी पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। आईजीआरएस, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री संदर्भ और पीजी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी देने पर जोर दिया।

उन्होंने प्रत्येक थाने पर शीर्ष 10 भूमि विवादों की सूची तैयार कर उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। भूमि विवादों के निस्तारण की निगरानी क्षेत्राधिकारी करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी संवाद के माध्यम से समाधान कराने तथा जनसुनवाई के दौरान आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

whatsapp whatsapp