Wednesday, 16-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

 facebook     whatsapp    

सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।



पीड़ित रमजानी उर्फ बानो पत्नी शमशाद, इरशाद अली, शाने अली, जाने अली और इरफान अली का आरोप है कि उनकी गाटा संख्या 10मि / 0.240 की जमीन पर विपक्षी पक्ष द्वारा कथित तौर पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है।



पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी निजी जमीन पर बिना सहमति के निर्माण सामग्री गिराकर लेंटर डाला जा रहा है। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।



पीड़ित परिवार के अनुसार इस संबंध में थाना सहसवान में प्रार्थना पत्र दिया गया है। उनका कहना है कि अभी तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते निर्माण कार्य जारी है।



पीड़ित परिवार ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान से मामले की जांच कर जमीन की पैमाइश कराने और कथित अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।


पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नवादा मोहल्ला पेट्रोल पंप के पास का है।

whatsapp whatsapp