Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन दिनी एयर शो की सुरक्षा व्यवस्था परखने काशी पहुंचे डीजी प्रकाश डी ! कई रेलवे स्टेशनों का दौरा किया महानिदेशक ने ! अफसरों संग संयुक्त बैठक में दिए खास दिशा-निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय वायुसेना की 94 वीं वर्षगाँठ के मौके पे 22 व 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज हो गयी हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डीजी रेलवे प्रकाश डी ने वाराणसी का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था परखी। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन कोलांची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा व पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल संग डीजी रेलवे प्रकाश डी प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन वाराणसी समेत आसपास के प्रमुख रेलवे स्टेशनों काशी, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन कैंट, व्यासनगर एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे। विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डीजी ने जिम्मेदारों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। एयर शो कार्यक्रम में देश विदेश से आने वाले लाखों दर्शकों व आम यात्रियों के सुगम, सुरक्षित व निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण के बाद पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने जीआरपी, आरपीएफ एवं रेलवे के उच्चाधिकारियों संग संयुक्त बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था एवं यात्री प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। बेहतर आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और यात्रियों का आवागमन सुचारु बनाए रखने के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान संयुक्त बैठक में आरपीएफ कमांडेंट अनिल सिंह तोमर, स्टेशन डायरेक्टर अर्पित, पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp