नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी ''अमीक्षा गंगवार'' की प्रतिभा, क्षेत्र में खुशी की लहर

''अमर उजाला ओलंपियाड'' में नवाबगंज की बिटिया ने बढ़ाया जनपद का मान

 facebook     whatsapp    

नवाबगंज/बरेली (जे.आई. न्यूज़): क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार एवं भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी आशुतोष की सुपुत्री अमीक्षा गंगवार ने ‘अमर उजाला ओलंपियाड’ की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अमीक्षा की इस शानदार उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

अमीक्षा गंगवार की इस ऐतिहासिक सफलता पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अमीक्षा से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने उनके निरंतर सफलता के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।

वहीं नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रेमलता राठौर एवं उनके प्रतिनिधि नीरेंद्र सिंह राठौर भी अमीक्षा के आवास पर पहुंचे और बिटिया को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि अमीक्षा की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। मेहनत, अनुशासन और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है और अमीक्षा ने यह साबित कर दिखाया है।

परिवारजनों ने अमीक्षा की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के संस्कारों को दिया। वहीं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए अमीक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि अमीक्षा गंगवार भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहें और अपने परिवार, क्षेत्र एवं जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहें। (अजय रस्तोगी)

whatsapp whatsapp