Tuesday, 24-03-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण पहुंचे मिर्जापुर : जोनस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में कई मुद्दों पर मातहतों संग चर्चा ! राज्य पुलिस प्रमुख बोले हर हाल में रोकें गौतस्करी ! मां विंध्यवासिनी धाम में किये दर्शन-पूजन

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने गौतस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हर हाल में गोकशी की घटनायें रोकी जायें। मिर्जापुर जनपद में जोन स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस प्रमुख बोले कि गोकशी, गोतस्करी समेत सभी तरह के अपराधों को लेकर प्रदेश शासन की स्पष्ट रूप से जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। गोकशी, गोतस्करी मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की तत्परता से गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, आईजी विंध्याचल रेंज आरपी सिंह, डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण के साथ ही जोनभर के पुलिस कप्तानों व अन्य मातहत अफसरों को यूपी पुलिस चीफ राजीव कृष्ण ने निर्देश दिए हैं कि थानों व अधिकारियों के कार्यालयों में आम जनमानस के साथ उच्च कोटि का व्यवहार हो। समाज के अच्छे भले लोगों का सामाजिक अपराध रोकने में प्रभावी सहयोग लिया जाए। डीजीपी ने गौतस्करी, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित कार्यक्रमों की प्रगति, अपराध नियंत्रण में यक्ष ऐप के प्रयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता, ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग, जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समेत अन्य जरूरी टॉपिकों पे गहन समीक्षा की। कई संवेदनशील मुद्दों पर यूपी पुलिस कप्तान राजीव कृष्ण ने जिम्मेदारों को काफी सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। नवरात्रि के चौथे दिन मिर्जापुर में माँ विंध्यवासिनी धाम का डीजीपी ने दौरा कर आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी के दर्शन किये। पूजन भी किया। मां विंध्यवासिनी धाम में चल रहे मेला में सुरक्षा व्यवस्था का डीजीपी ने खुद जायजा लिया। इस दौरान पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह, अभिषेक वर्मा,अपर्णा कौशिक इराज रजा समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp