Saturday, 14-03-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में सनराइज़ इंटरप्राइज़ेज़ का पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के भाई नरेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़)सहसवान बताते चलें आज नगर सहसवान भगतानगला हरदतपुर रोड पर सनराइज इंटरप्राइजेज का उद्घाटन पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के भाई नरेश चंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया आपको बता दें सनराइज इंटरप्राइजेज के प्रोपोर्टर शीराज खान उर्फ(शेखू) है जो की सहसवान के मशहूर ठेकेदार मूनिस अली के पुत्र हैं उन्होंने यह प्लांट लगाया है जहां अच्छी गुणवत्ता के साथ इंटरलॉकिंग के लिए ईंट तैयार की जाएगी प्लांट का उद्घाटन करने आये पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के भाई नरेश चंद्र गुप्ता तथा उनके पुत्र मयंक गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया उसके बाद नरेश गुप्ता जी ने बटन दबाकर प्लांट का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों से मुखातिब होते हुए कहा यह प्लांट ठेकेदार मुनिस अली के बेटे शेखू ने लगाया है हमें उम्मीद है कि यह सही गुणवत्ता के साथ ईटों को तैयार करेंगे जिस के नगर नहीं पूरे क्षेत्र में सनराइज एंटरप्राइजेज की एक पहचान होगी। इसी के साथ शेखू ने भी अपने विचार रखे और कहा मैं आपको बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं आप सभी लोग आए मैं आप सभी के आशीर्वाद से जो जो प्लांट मैंने चालू किया है  इसमें सही गुणवत्ता के साथ माल तैयार होगा। मेरी कोशिश रहेगी अच्छा माल तैयार करके कि मेरी फर्म की पहचान बने इसी के साथ आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया उद्घाटन के मौके पर मोहम्मद उमर सैफी,मुनिस अली, ज़फर अली, रागिब, मतीन, सैयद अहमद उर्फ प्यारे मियां, पूर्व मेंबर मोहम्मद आकिल, सऊद नकवी, सैयद वसीम उर्फ सोनू, परवेज, ईशान, फुरकान नदयाल, साजिद प्रधान बाग वाला, तौकीर प्रधान हिंडोरि,यूनुस प्रधान भवानीपुर खैरू, सुल्तान, नितेश अग्रवाल, शरीफ उद्दीन, सोनू महेश्वरी, तनुज माहेश्वरी, अभिषेक मालपानी आदि सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp