जी के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर साइकिल देकर किया सम्मानित।

बदायूं (जे.आई. न्यूज) जनपद के सहसवान तहसील स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन प्रिंस यादव ने किया प्रथम स्थान प्राप्त।
आपको बतादे कि दहगवां विकास खण्ड क्षेत्र के दांदरा में स्थित श्री गंगासहाय मैमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र प्रिंस यादव पुत्र हरीशंकर यादव निवासी ग्राम दांदरा ने तहसील स्तर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है। जहाँ विद्यालय प्रवन्धक छत्रपाल सिंह ने प्रिंस यादव को साइकिल देकर सम्मानित किया है। आगे उन्होंने बताया कि 17 नबम्बर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे 453 बच्चों ने भाग लिया था। और कहा कि पिछले वर्ष हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी हमारे ही विद्यालय के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।