नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की धूम ! डीजी आलोक सिंह ने रुद्राक्ष का पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ! निर्माणाधीन एसएसएफ मुख्यालय और वन पीएसी वाहिनी में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। रविवार को यूपी में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 की धूम रही। महाअभियान के अंतर्गत ग्राम पिपरसंड सरोजनीनगर लखनऊ में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के निर्माणाधीन मुख्यालय एवं वन वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ परिसर में वृहद व भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ डीजी एसएसएफ आलोक सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर किया। प्रदेश के डीजी पीएसी व डीजी एसएसएफ आलोक सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए आलोक सिंह ने सभी को प्रेरित किया है कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की प्रेरणादायी पहल एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की ओर से कहा गया है कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। समारोह में डीआईजी एसएसएफ हेमंत कुटियाल, सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp