नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बरेली में जनगणना प्रशिक्षण शिविर पर एसडीएम निधि शुक्ला का औचक निरीक्षण, सटीकता और पारदर्शिता पर जोर

रिपोर्ट - अजय रस्तोगी/मलिक सिद्दीकी

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई. न्यूज़): जनपद के नवाबगंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण शिविर का उप-जिलाधिकारी (न्यायिक) निधि शुक्ला ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न करना अनिवार्य है।

प्रशिक्षण सत्र में ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा फीडिंग, मकान सूचीकरण और परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। साथ ही, सही तरीके से सवाल पूछने और ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम निधि शुक्ला ने प्रशिक्षण ले रहे सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों से संवाद कर उनकी तैयारियों को परखा और उन्हें फील्ड में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डेटा संग्रह और डिजिटल माध्यमों के उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने संबंधित ट्रेनरों को प्रशिक्षण को और अधिक व्यावहारिक व सरल बनाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए मजबूत आधार तैयार हो सके। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार शोभित चौधरी भी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp