Thursday, 08-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा ने खोला मोर्चा, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान- मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर सहसवान में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गजेन्द्र यादव ‘एडवोकेट’ और शोएब नकवी आगा समेत सपा कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया का पारदर्शी ऑडिट कराने तथा ‘वोट चोरी’ से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोच्च है और किसी भी मतदाता के मताधिकार को प्रभावित या गलत तरीके से दर्ज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने की मांग भी की।

ज्ञापन में आरोपों की जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों अथवा व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। साथ ही निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

गजेन्द्र यादव ‘एडवोकेट’ और शोएब नकवी आगा ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए है। इस दौरान वीरेश यादव सहित सैकड़ो की ताकत में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp