Wednesday, 07-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सेवा के रंग–राष्ट्र के संग थीम पर सजी भव्य रंगोली, दिखी विकसित भारत की झलक

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | हरीश कुमार गौतम

 facebook     whatsapp    

बहेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सेवा के रंग–राष्ट्र के संग थीम पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली सजाई गई। राष्ट्रीय पक्षी मोर की आकृति में तैयार की गई इस भव्य रंगोली में देश की विकास यात्रा, राष्ट्रीय उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मनमोहक झलक दिखाई गई।

रंगोली में चंद्रयान मिशन, सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मेक इन इंडिया, सोमनाथ मंदिर, राम मंदिर, कृष्ण मंदिर तथा प्रधानमंत्री किसान योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से ‘विकसित भारत’ के संकल्प और देश की निरंतर प्रगति का संदेश दिया गया।

वहीं, सेवा संकल्प के 25 वर्ष की थीम को भी रंगोली में प्रमुखता से स्थान दिया गया। रंगोली निर्माण में शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा कृषि विभाग की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विजय कान्त मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शशांक सक्सेना, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) महिपाल सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश प्रताप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

भव्य रंगोली कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके माध्यम से सेवा, संकल्प, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत का सुंदर एवं प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया गया।

whatsapp whatsapp