Tuesday, 06-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

घर में चल रहे कथित अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान सहसवान में घर के अंदर कथित रूप से संचालित किए जा रहे अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई।  घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए कथित डॉक्टर और अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए।

मृतका की पहचान आनंदीपुर निवासी अमीना के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक महिला डेंगू से पीड़ित थी और उसकी प्लेटलेट्स घटकर करीब 8 हजार रह गई थीं। परिजन उसे उपचार के लिए उक्त स्थान पर लेकर पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद कथित चिकित्सक और संचालक ने रिपोर्ट देखने के बाद उपचार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए महिला को ठीक करने की बात कही थी। परिजनों के अनुसार उपचार के लिए उनसे नगदी भी जमा कराई गई थी।

परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान दो दिन बीतने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शौर्य अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई अस्पताल बिना वैध अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp whatsapp