नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के बरेली शहर में पहली नवम्बर को निकलेगी भव्य चित्रगुप्त शोभायात्रा ! मंडलभर के जिलों से शामिल होंगे लोग ! कायस्थ चेतना मंच की तैयारियाँ अंतिम दौर में

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली शहर में कायस्थ चेतना मंच बरेली की ओर से हर साल निकलने वाली चित्रगुप्त शोभायात्रा पहली नवंबर को निकाली जाएगी। रविवार शाम चार बजे त्रिबटीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर यह वृहद शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते हुए देर शाम गुद्दड़बाग मंदिर पे समाप्त होगी। बरेली के सिविल लाइन्स होटल में शुक्रवार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था संरक्षक एवं उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना संग बताया कि कायस्थ चेतना मंच पिछले उन्नीस वर्षों से शोभायात्रा निकलवा रही है। इस बार भी पारंपरिक तरीके से अनेक देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। डॉ सक्सेना ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा में सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। बरेली शहर और जिले भर से तो लोग इस शोभायात्रा में शामिल होते ही हैं साथ ही साथ पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों से भी काफी लोग शोभायात्रा का हिस्सा बनते हैं। महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती अनीता मुकेश ने बताया कि इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न संगठनों के जिम्मेदारों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान प्रेस वार्ता में वीरेंद्र आर्य, निर्भय सक्सेना, प्रदीप मधवार, विजय सक्सेना, वीके सक्सेना, राजीव सक्सेना, चमन सक्सेना, अविनाश सक्सेना, ईशान, अनुराग भूषण, सुधांशु सक्सेना, प्रवेश वर्मा, स्वाति सक्सेना, छवि सक्सेना, सुनील सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, रामविलास सक्सेना आदि मौजूद रहे। संस्था के संरक्षक एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने सभी मीडिया कर्मियों को शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण देने के साथ ही उनसे प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp