Wednesday, 18-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं गौशाला की बदहाली उजागर करना पत्रकार को पड़ा भारी! खबर चलाने पर ग्राम प्रधान की धमकी, बोले- घर आकर जान से मार दूंगा!

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

गौशाला की बदहाली की कवरेज से प्रधान नाराज, फोन पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप।


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें सहसवान में गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं को उजागर करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। सहसवान तहसील क्षेत्र के वैरपुर मानपुर गांव में गौशाला की अव्यवस्थाओं की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार ने ग्राम प्रधान पर फोन पर गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पत्रकार का दावा है कि प्रधान ने लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचकर मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने तक की धमकी दी। पत्रकार ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दरअसल, पूरा मामला सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम वैरपुर मानपुर स्थित गौशाला का है। ग्राम सोनबुढ़ीं निवासी संद्प्रकाश, जो CNN News Bharat के पत्रकार और पत्रकार प्रेस परिषद के जिला सचिव हैं, 18 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे गौशाला में गोवंशों की स्थिति की कवरेज करने पहुंचे थे।

पत्रकार के मुताबिक, गौशाला में गोवंशों के लिए खाली नांद, सड़ा हुआ भूसा और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। मौके की स्थिति को लेकर उन्होंने फोटो और वीडियो भी बनाए। आरोप है कि इसी कवरेज से नाराज होकर ग्राम प्रधान मुमताज अली पुत्र मुंशी ने उन्हें फोन कर गाली-गलौज शुरू कर दी।

पत्रकार का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने न केवल जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, बल्कि लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचकर मारने और जान से खत्म करने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पत्रकार का कहना है कि प्रधान के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जिसे वह पुलिस जांच के लिए उपलब्ध कराने को तैयार हैं। उन्होंने थाना जरीफनगर पुलिस से शिकायत कर अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि गौशाला में गोवंशों की देखभाल और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने वाले पत्रकार को अगर धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे मामलों में प्रशासन की जवाबदेही क्या होगी? फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और ग्राम प्रधान का पक्ष सामने आना बाकी है।

whatsapp whatsapp