Tuesday, 17-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

गंगा तट पर गूंजे जयकारे, विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ककोड़ा मेले का आगाज जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एसएसपी अंकिता शर्मा और सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया शुभारंभ,

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने परखी तैयारियां


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से विख्यात ऐतिहासिक ककोड़ा मेले का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। गंगा तट पर आयोजित मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, गंगा पूजन और हवन कर शुभारंभ किया।

मेले के शुभारंभ के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने मेला परिसर का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

इसके अलावा मेले में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय, मेला प्रभारी, थाना प्रभारी कादरचौक विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp