Wednesday, 18-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के कैबिनेट मंत्री की मां का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

लंबे समय से चल रही थीं बीमार, प्रयागराज के अस्पताल में हुआ निधन; सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया शोक

 facebook     whatsapp    

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की मां श्रीमती विमला देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। लंबे समय से बीमार चल रहीं विमला देवी ने प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

मां के निधन से भावुक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "आज मां की छाया सिर से दूर हो गई।" उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद मां ने ही पूरे परिवार को संभाला था। उनका स्नेह, ममत्व और आशीर्वाद हर कठिनाई से जूझने का संबल था। उनकी मौजूदगी जीवन में ईश्वरीय उपस्थिति जैसी थी।

मंत्री की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

परिजनों के अनुसार, विमला देवी की अंतिम यात्रा बुधवार अपराह्न तीन बजे प्रयागराज के बहादुरगंज स्थित निज आवास से दारागंज श्मशान घाट के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री की मां के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | अजय रस्तोगी



whatsapp whatsapp