Wednesday, 18-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने स्कूल पहुंचे यातायात पुलिसकर्मी नवंबर यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को बताए यातायात के नियम

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) नवंबर माह में चलाए जा रहे यातायात महा जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीम ने श्री विमला हरि भगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान टीएसआई मुरारी लाल साहू ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात संकेतों को समझने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि खुद की और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने का भी माध्यम है।

इस मौके पर टीएसआई मुरारी लाल साहू के साथ कांस्टेबल दिगंबर सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp