कन्या जन्मोत्सव में पांच बालिकाओं को वितरित की गई हिमालया किट
जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ । वीरेन्द्र रस्तोगी
पीलीभीत। जिलाधिकारी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग पीलीभीत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से ग्राम पंचायत तकिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पांच बालिकाओं को हिमालया किट वितरित की गई। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने पात्र बालिकाओं के अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन की प्रक्रिया समझाई और पात्र बालिकाओं को योजना से जोड़ने की कार्रवाई की।
वहीं, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका ने महिलाओं को केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता चौधरी द्वारा बालिकाओं का अन्नप्राशन कराया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।