Wednesday, 30-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में अनस मलिक बने युवा जिलाध्यक्ष! बरेली पहुंचे रालोद के रूहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष हनी तोमर, युवाओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली। राष्ट्रीय लोकदल के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बरेली में किया गया। सम्मेलन में रूहेलखंड क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष हनी तोमर पहुंचे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर चर्चा की गई। सम्मेलन में अनस मलिक को राष्ट्रीय लोकदल बरेली का युवा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल बरेली के जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन, डीपी राठी, रवि ढाका, भूपेंद्र ढाका, संजय सिंह तेवतिया, करन सिंह पटेल, डॉ. वीपी गहलौत तथा रूहेलखंड क्षेत्र की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा का संचालन जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने किया।

नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अनस मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को बूथ स्तर तक संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही किसानों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और किसान-युवा हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

whatsapp whatsapp