यूपी में एक और साधु की हत्या : संडे सुबह साधु ने किया साधु का कत्ल ! एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसएसपी अशोक मीणा की पुलिस टीमों ने कातिल साधु को किया अरेस्ट, पूछताछ जारी
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के बेनीगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े साधु की निर्मम हत्या कर दी गई। मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस कप्तान अशोक मीणा की पुलिस टीम ने साधु के हत्यारे साधु को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए साधु से कड़ी पूछताछ जारी है। रविवार तड़के कोथावां अतरौली मार्ग पे शेर बहादुरपुर चौराहा स्थित राघवेन्द्र सिंह मार्केट में साधु बाबूलाल उर्फ बबूल निवासी ग्राम जियनखेड़ा काकपुर बेनीगंज की उनके ही साथी साधु मुन्नी उर्फ मुंशीलाल निवासी ग्राम पाही उगपुर ने कुल्हाड़ी, ईंट आदि वस्तुओं से ताबड़तोड़ प्रहार करके बेरहमीपूर्वक हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने सुबह छह बजे थाना बेनीगंज पे घटना की सूचना दी। मामला एसएसपी हरदोई अशोक मीणा के संज्ञान में लाया गया। कप्तान के निर्देश पर तत्काल हत्यारोपी साधु मुन्नी उर्फ मुंशीलाल को अरेस्ट कर लिया गया है। काफी सख्ती से मुन्नी उर्फ मुंशीलाल से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पहली अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में सनसनीखेज दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए मनबढ़ अपराधियों ने शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या कर दी थी। शाहजहाँपुर में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने के साथ ही अपराधियों ने मंदिर में ही लकड़ी की चिता बनाकर साधुओं के शवों को जला दिया था। खुदागंज थाना अंतर्गत सूथा गाँव के शिव मंदिर में दो साधुओं बाबा गोपालदास एवं बाबा बिहारीदास की बेरहमीपूर्ण हत्या मामले में मुख्य कातिल हिस्ट्रीशीटर सुमित सिंह जेल में है। जेल से छूटकर ही सुमित सिंह ने डबल मर्डर किया था। अब सनसनीखेज जरायम करने पे योगी की पुलिस ने सुमित सिंह को फिर जेल पहुंचा दिया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।