नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बेस्ट कानून के रखवाले ही नहीं यूपी डीजीपी तो निकले बेहतर बागवान भी ! डीजीपी कैंप ऑफिस का उधान यूपी में अव्वल ! राज्यपाल ने पुलिस प्रमुख राजीव कृष्ण को वैजयंती सम्मान समारोह एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। क्राइम कंट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर के मोर्चे पे ही नहीं बल्कि पर्यावरण संवेदनशीलता को लेकर भी यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण का सकारात्मक स्वरूप सामने आया है। जनभवन लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल शाकभाजी पुष्प प्रदर्शनी 2026 में डीजीपी कैंप कार्यालय के उधान को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। सोमवार में प्रदर्शनी समापन समारोह के मौके पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने डीजीपी राजीव कृष्ण के पर्यावरण प्रेम की सराहना करते हुए उन्हें डीजीपी कैम्प कार्यालय उधान के फर्स्ट आने पर प्रथम पुरस्कार से सम्बन्धित चल वैजयंती सम्मान चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। ये सम्मान पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में कार्यालयीन अनुशासन, नियमित निगरानी तथा सुव्यवस्थित प्रबंधन का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके चलते डीजीपी कैंप कार्यालय का उद्यान न केवल सौंदर्य की दृष्टि से उत्कृष्ट है, बल्कि पर्यावरणीय संवेदनशीलता एवं सतत देखभाल का भी आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी समिति लखनऊ व उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में जनभवन प्रांगण लखनऊ में छह फरवरी से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 का सोमवार नौ फरवरी में समापन हुआ है। समापन अवसर पर राज्यपाल उत्तर प्रदेश ने प्रतिभागी संस्थानों एवं विभागों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार, प्रमाण पत्र प्रदान करने की कड़ी में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के कैंप कार्यालय के उधान को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर के मोर्चे पर भी काफी संवेदनशील बने रहते हैं। पिछले दिनों डीजीपी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश में क्राइम कण्ट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में अच्छे से अच्छे सुझाव मिलने, सुझावों पे अमल कर और सार्थक पुलिस व्यवस्था देने की मंशा के तहत पुलिस मंथन जैसा बड़ा आयोजन बेहतर तरीके से सम्पन्न कराया था। पुलिस मंथन में शुरू से लेकर आखिर तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिला था। अब डीजीपी कैंप ऑफिस के उधान को गवर्नर की ओर से मिले प्रथम पुरस्कार से साफ है कि डीजीपी राजीव कृष्ण ने कैंप ऑफिस के उधान की संवेदनशील बागवान की तरह देखभाल करायी है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp