हाईटेक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल और दिन-रात की मेहनत से एसपी मोहम्मद अकमल खान ने यूपी के बरेली जनपद को यातायात क्षेत्र में दिलायी नई पहचान ! यूपी में टॉप और ऑल ओवर इंडिया में टॉपटेन का सफर यानी अभूतपूर्व सफलता
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। हाईटेक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल और दिन रात की फील्ड मेहनत। यूपी के बरेली जिले के एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान का प्रयास आखिरकार रंग लाया है। यातायात क्षेत्र में खास उपलब्धियों के लिए बरेली जनपद को अभूतपूर्व सफलता मिली है। 5 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेशभर में बरेली नम्बर वन है। ऑल ओवर इंडिया में बरेली टॉप टेन में शामिल है। रोड सेफ्टी की दिशा में बेहद सराहनीय वर्किंग के कारण कैजुअल्टी नाममात्र की हुईं। एसएसपी अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन व एसपी मोहम्मद अकमल खान की अगुवाई में ट्रेफिक पुलिस ने सफलता का जबरदस्त रिकॉर्ड कायम किया है। एक्टिव वर्किंग में भरोसा रखने वाले मोहम्मद अकमल खान ने एसपी ट्रेफिक की कमान संभालते ही ट्रैफिक सिस्टम में सुधार की दिशा में लगातार काम किया है। आधी रात सड़कों पे उतर हादसे रोकने की प्लानिंग अंजाम दी। कई बार देखा गया कि हाईवे एवं लिंक रोड पर अचानक से खराब विभिन्न वाहन रोड से साइड कराये गए। यहाँ जरा सी चूक में बड़े हादसों की संभावना बनी रहती है। स्कूल, कॉलेज अन्य शैक्षिक संस्थानों के आसपास सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात जागरूकता मिशन पे खासी जोर दिया गया। एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों अवैध कट चिन्हित कर बंद किये गए। ऐसे स्थान व सड़कें चिन्हित हुईं, जहाँ ओवर स्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, लेन अनुशासनहीनता, क्रॉस पेडेस्ट्रियन मूवमेंट के सर्वाधिक मामले सामने आये, एक्शन लिया गया। रोड सेफ्टी के क्रम में रोड एक्सीडेंट रोकने को विस्तृत कार्ययोजना पर अमल जारी है। सड़क दुर्घटना वाले स्थानों का एप के जरिये डेटाबेस तैयार कर आगे की पॉलिसी पे शिद्दत से काम हुआ। भविष्य में किन स्थानों एवं किन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं बार बार हो रही हैं, इस टॉपिक को समझ एक्शन प्लान तैयार किया गया। ट्रेफिक पुलिस की कार्रवाई में पारदर्शिता लाने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। शासन की जेडएफडी पॉलिसी से पहले ही एसपी मोहम्मद अकमल खान ने इस पॉलिसी के मकसद पर काम करना शुरू कर दिया था। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।