नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले! बरेली जोन के नए एडीजी बने प्रवीण कुमार, रमित शर्मा को मिली लखनऊ जोन की कमान

प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई अहम पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

 facebook     whatsapp    

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | अजय रस्तोगी 

बरेली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त, एसएसपी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में बरेली जोन को भी नया अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मिला है।

बरेली जोन में अब प्रवीण कुमार नए एडीजी होंगे। इससे पहले वह लखनऊ जोन में एडीजी के पद पर तैनात थे। वहीं बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को स्थानांतरित कर लखनऊ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद बरेली जोन के 09 जिलों की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कमान प्रवीण कुमार के हाथों में होगी।

प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद में भी बदलाव

पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। वाराणसी में तैनात मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को नोएडा भेजा गया है। वहीं किरण एस को लखनऊ परिक्षेत्र से वाराणसी का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

डीआईजी और एसएसपी स्तर पर भी फेरबदल

डीआईजी स्तर पर प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ से लखनऊ परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह को सहारनपुर से आगरा और शैलेश कुमार पाण्डेय को आगरा से अलीगढ़ परिक्षेत्र भेजा गया है। आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं से स्थानांतरित कर सहारनपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है, जबकि मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है।


पीएसी और अन्य इकाइयों में भी नई तैनाती

आकाश तोमर को आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली से डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। प्रीति यादव को गौतमबुद्धनगर से 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में सेनानायक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुनीति, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार शुक्ला और अजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

दिनेश त्रिपाठी को कानपुर नगर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है, जबकि कुलदीप सिंह गुनावत को प्रयागराज से कानपुर नगर भेजा गया है। इसके साथ ही तीन अधिकारियों के पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त कर पुनीत द्विवेदी को गाजियाबाद, नीतू को लखनऊ और अमित कुमावत को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

बरेली जोन में नए नेतृत्व पर निगाहें

एक साथ 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को प्रदेश के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। खासतौर पर बरेली जोन में एडीजी की जिम्मेदारी बदलना महत्वपूर्ण है। अब प्रवीण कुमार के सामने जोन के 09 जिलों में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी। वहीं रमित शर्मा लखनऊ जोन में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

whatsapp whatsapp