नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में तहसील दिवस: एसडीएम-सीओ ने सुनीं फरियादें, डीएम-एसएसपी के न पहुंचने से कई फरियादी निराश

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें सोमवार को सहसवान तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम और सीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश मामले जमीन विवाद, पेंशन और राशन से जुड़े रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि वे अपनी समस्याएं जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के समक्ष सीधे रख सकेंगे। हालांकि, किसी कारणवश डीएम और एसएसपी के तहसील दिवस में नहीं पहुंचने से कई फरियादी निराश होकर वापस लौट गए।

डीएम और एसएसपी की गैरमौजूदगी में उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। राजस्व, पुलिस, पंचायतीराज और अन्य विभागों से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

फरियादियों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से सीधे मिलने की उम्मीद में आए थे। अधिकारियों के न पहुंचने के कारण उन्हें अपनी शिकायत के लिए दोबारा प्रयास करना पड़ सकता है।

तहसील प्रशासन ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp