डीआईजी मुनिराज जी का बदायूं आगमन पर गार्द सलामी से स्वागत, अपराध नियंत्रण और मेला ककोड़ा की तैयारियों की समीक्षा
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली मुनिराज जी शनिवार को जनपद बदायूं पहुंचे। पुलिस लाइन में उन्हें गार्द सलामी देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी मुनिराज जी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आगामी आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।