पुलिस ड्यूटी फिर सवालों के घेरे में : IPS अनुराग आर्य के निर्देशन में SP नॉर्थ संतोष कुमार के चेकिंग अभियान में आधी रात खुली कागजी गश्त की पोल ! बैंकों व सर्राफा मार्केट से सजे मुख्य बाजार की पुलिस पिकेट मिली नदारद ! लापरवाहों पे कार्रवाई की लटकी तलवार
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।पुलिस रात्रि गश्त पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कागजों में गश्त का खेल सामने आया है। गूगल मीट में आईपीएस अनुराग आर्य के दिशा निर्देशों की कड़ी में यूपी के बरेली जनपद में एसपी नॉर्थ संतोष कुमार की आकस्मिक चेकिंग में कई थाने कागजी गश्त करते पकड़े गए हैं। एसपी नॉर्थ ने शीत ऋतु खासकर कोहरे के दिनों में भविष्य में प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित कराने की मंशा के चलते सर्किल हाईवे, सर्किल बहेड़ी एवं सर्किल नवाबगंज अंतर्गत कई थानों की पुलिस ड्यूटी चेक की। देर रात मुख्य मार्केट में रात्रि गश्त की स्थिति देख एसपी का पारा चढ़ गया। भोजीपुरा में मुख्य मार्केट का पुलिस गश्ती दल रात्रि में अपनी ड्यूटी से नदारद था। भोजीपुरा में बड़ी संख्या में बैंक शाखायें, विभिन्न बैंक के एटीएम, सर्राफा बाजार से लेकर रेलवे जंक्शन है। एसपी ने इस मनमानी पे तत्काल भोजीपुरा थाना पहुंच ड्यूटी मुंशी की जमकर लताड़ लगायी। काफी समय पहले भोजीपुरा में शीत ऋतु में ही एटीएम उखाड़ने का प्रयास हो चुका है। इसी तरह देवरनियाँ के रिछा क्षेत्र में नो पुलिस गश्त का माहौल देख एसपी नॉर्थ ने जिम्मेदारों की खूब क्लॉस ली। यही हाल नवाबगंज थाना क्षेत्र में भी देखने को मिला। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के स्पष्ट निर्देश हैं कि सुरक्षा व्यवस्था रात्रि गश्त में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी अनुराग अपनी गूगल मीट में थानेदारों व चौकी प्रभारियों से लेकर सर्किल ऑफिसरों के पेंच कसते नजर आये हैं। शीत ऋतु में आने वाले कोहरे के दिनों में चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग, लूट, रंजिशन होने वाली घटनाओं को रोकने की दिशा में रात्रि गश्त का महत्त्वपूर्ण रोल है। शिकायतों के घेरे में रहने वाले लापरवाह दारोगाओं और थानेदारों पे अनुराग लगातार एक्शन ले रहे हैं। एसएसपी के दिशा निर्देशन में एसपी नॉर्थ ने कागजी गश्त करने वालों को कड़ा मैसेज दे दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही व कागजी खेल करने वालों की खैर नहीं होगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।