छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में भीड़भाड़ को लेकर DG रेलवे प्रकाश डी ने की बड़ी समीक्षा ! ऑनलाइन मीटिंग में GRP जिम्मेदारों को दिए कड़े निर्देश ! सुरक्षा व्यवस्था में ना हो कोई कोताही
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। डीजी रेलवे प्रकाश डी ने यूपी जीआरपी को छठ पूजा के मद्देनजर निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पे सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कोताही ना हो। पहले से क्राउड मैनेजमेंट का आकलन करके ट्रेनों में सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता किये जायें। शुक्रवार में ऑनलाइन समीक्षा बैठक में प्रकाश डी ने कहा कि छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोगों का ट्रेनों के जरिये अपने घरों पे आना जाना रहता है। ट्रेनों में लोग किसी आपराधिक घटना अथवा भगदड़ जैसे माहौल का शिकार ना हो जायें, इस दृष्टि से बेहद जरूरी है कि सभी व्यवस्थायें चाक चौबंद होनी चाहिए। रेलवे स्टेशनों पर आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ का पूर्वानुमान लगाते हुए पहले से ही सम्बंधित जिम्मेदार प्रभावी भीड़ प्रबन्धन की रुपरेखा तैयार कर लें। ड्यूटी प्वाइंट चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल की समुचित ड्यूटी लगाएं। फोर्स को विधिवत ब्रीफ किया जाए। मेलों के बाबत जरूरी है कि त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर कार्ययोजना तैयार कर लें। एचएचएमडी, ड्रोन, ब्लूटूथ स्पीकर, लाउड हेलर, बॉडी वॉर्न कैमरा, सीसीटीवी कैमरा आदि आधुनिक संसाधनों का भरपूर प्रयोग सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में करें। स्टेशनों पर भीड़भाड़ के पूर्वानुमान के साथ आवश्यकतानुसार होल्डिंग एरिया बनाके भीड़ नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही करें। स्टेशनों के प्रवेश व निकास द्वारों पर आवागमन सुरक्षित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीजी प्रकाश डी की ऑनलाइन मीटिंग में आईजी रेलवे लखनऊ रेंज आरके भारद्वाज समेत अन्य जीआरपी अफसर मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।