Thursday, 27-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब, तमाम सियासी दलों के नुमाइंदों ने की शिरकत

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान में हर साल की तरह इस बार भी जुलूसे मोहम्मदी में अकीदतमंदों का भारी हुजूम उमड़ा। जुलूस में मुख्तलिफ सियासी पार्टियों के नुमाइंदों के साथ शहर के तमाम लोगों ने शिरकत की। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के चलते जुलूस पुरअमन माहौल में मुकम्मल हुआ।

जुलूसे मोहम्मदी का आगाज मदरसा गुलामाने रसूल, कचहरी से हुआ। जुलूस मोहल्ला चौधरी दहलीज, मुल्ला टोला, काजी पट्टी और यकीन नवादा से होता हुआ शहबाजपुर पहुंचा, जहां इसका इख्तिताम हुआ। मौलाना अश्पाक रजा ने बताया कि जुलूस सुबह आठ बजे शुरू हुआ और जोहर की नमाज से पहले शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

इस मौके पर मदरसे के उलेमाओं ने तकरीर करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की तालीमात और जिंदगी के उसूलों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि हुजूर की जिंदगी हमें पड़ोसियों का ख्याल रखने, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने, इंसाफ करने और समाज में भाईचारा व मोहब्बत कायम रखने का पैगाम देती है।

आयोजकों के मुताबिक सहसवान का यह जुलूस पिछले 112 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है। आयोजकों ने इसकी शुरुआत को अंग्रेजी हुकूमत के दौर के आंदोलन और क्रांतिकारियों के संघर्ष से जुड़ा बताया। साथ ही इसे एशिया के बड़े धार्मिक जुलूसों में शामिल होने का दावा भी किया।

सुरक्षा के मद्देनजर उपजिलाधिकारी गौरव आर्य पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल पूरे जुलूस के दौरान मुस्तैद रहा।

जुलूसे मोहम्मदी में सहसवान चेयरमैन बाबर मियां, संभावित सपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह यादव पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी, पूर्व प्रत्याशी बासित हुसैन, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, रोशन यासीन एडवोकेट,शाहिद अली, जमालुद्दीन, पुत्तन आजाद, इमरान खालिद, इरफान तुर्किश, उमर मलिक, हसन रजा, हुसैन रजा, आदिल सैफी, फराज खान, फैज अली, अनफा समेत शहर के तमाम लोग मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp