नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बाढ़ प्रभावित चार गांवों में पहुंची राहत सामग्री, एसडीएम गौरव आर्य ने बांटी किट

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों को सोमवार को प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। तहसील क्षेत्र के खागी नगला, वीरशय नगला, भमरोलिया और गिरधारी नगला गांवों में पहुंचकर एसडीएम गौरव आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराईं।

राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने जलभराव और बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दी। एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

एसडीएम गौरव आर्य ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य चलाया जा रहा है। किसी भी पीड़ित परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और भाजपा संगठन बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है। जरूरत के अनुसार प्रभावित गांवों में आगे भी राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।

वितरित राहत किट में आटा, चावल, दाल, सरसों का तेल, नमक, हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला, चीनी, बिस्कुट, मोमबत्ती, माचिस, नहाने और कपड़े धोने का साबुन, बाल्टी, मग सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल थी।

इस दौरान तहसीलदार, लेखपाल कौशल यादव समेत तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। राहत सामग्री मिलने के बाद बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार के प्रति आभार जताया।

whatsapp whatsapp