Thursday, 24-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

झारखण्ड व एमपी में तस्करी करने वाले हेरोइन तस्कर गैंग पे यूपी एएनटीएफ का तगड़ा चाबुक : महिला किंग समेत 4 अरेस्ट ! गाजीपुर तथा बाराबंकी में ऑपरेशन पे ऑपरेशन ! तीन करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी में तस्कर गैंग की कमर तोड़ने का महाअभियान हाईस्पीड में है। हेरोइन, अफीम, चरस, गांजा जैसे मादक पदार्थों की इंटर स्टेट तस्करी करने वाले कई गैंग्स यूपी एएनटीएफ पकड़ चुकी है। आईजी अब्दुल हमीद के कुशल निर्देशन में एसएसपी ऑपरेशन चंक्रेश मिश्रा जरायम जगत के शातिरों पे कहर बनकर टूट पड़े हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश एएनटीएफ ने राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी और गाजीपुर जिलों से महिला किंग समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर तीन करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद की है। एएनटीएफ टीम ने गाजीपुर से दो करोड़ पांच लाख कीमत की एक किलो पंद्रह ग्राम हेरोइन, चार एन्ड्राइड मोबाइल फोन, बोलेरो गाड़ी व कैश बरामद किया है। महिला किंग रीना यादव निवासी गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद गाजीपुर, राकेश यादव उर्फ गामा यादव निवासी सरैया थाना कोतवाली गाजीपुर व कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू निवासी तुलसीपुर थाना कोतवाली गाजीपुर आपस में पार्टनर हैं। ये तीनों हेरोइन की बड़े पैमाने पर तस्करी करते आ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज को बताया कि यह गैंग झारखंड के चौपारण बाजार से हेरोइन की खेप लेकर गाजीपुर वाराणसी के रास्ते बुधवार में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जनपद सप्लाई करने जा रहा था। रास्ते में गाजीपुर के लालनपुर मडई रोड पर यूपी एएनटीएफ की रेड में पूरा गैंग पकड़ा गया। दूसरा सफल ऑपरेशन एएनटीएफ टीम ने बाराबंकी जनपद में किया है। एक करोड़ पांच लाख कीमत की 512 ग्राम हेरोइन, एक एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। क्रिस्टल गार्डेन बाराबंकी से बुधवार में अंतर्राज्जीय हेरोइन तस्कर मोहम्मद नदीम निवासी चंदना कटरा बाराबंकी अरेस्ट हुआ है। हाल ही में गाजीपुर, बाराबंकी, बरेली, मेरठ, झाँसी आदि जनपदों में भी एएनटीएफ के सफल ऑपरेशन में तस्करों पे कानूनी शिकंजा कसा गया है।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp