सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण, आशाओं को मिला सम्मान
[02/10, 8:33 am] Syed Tufel Ahmad: बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सभागार सहसवान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी ली। बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष समेत भाजपा सहसवान कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
[02/10, 8:33 am] Syed Tufel Ahmad: सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण, आशाओं को मिला सम्मान