नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण, आशाओं को मिला सम्मान

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सभागार सहसवान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी ली। बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष समेत भाजपा सहसवान कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp