Tuesday, 03-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी 938 रुपये की सब्सिडी

 facebook     whatsapp    

जगत पाल यादव 

बदायूं। दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल पर 938.45 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

  मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इसका सजीव प्रसारण बदायूं के डायट ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने 10 उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक सब्सिडी चेक वितरित किए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, सलोनी पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp