नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

IPS अनुराग संकल्प : लापरवाहों के बचने का नो विकल्प ! भरोसे का कत्ल और छिन गयी कुर्सी ! मनबढ़ थानेदार का कारनामा ..... पुलिस ऑफिस के निर्देश उड़ाये हवा में अब ऐसा चला चाबुक कि .....

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। भरोसे का कत्ल और छिन गयी कुर्सी। बरेली में सोमवार की कार्रवाई के जरिये आईपीएस अनुराग आर्य ने जिलेभर के थानेदारों व राजपत्रित अफसरों को दो टूक मैसेज दे दिया है कि जनसुनवाई मामले में कोताही नहीं चलने वाली। विनोद सिंह एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने इंटरव्यू सिस्टम से सलेक्ट करके सबसे पहले चौकी प्रभारी बनाया। फिर अपना पीआरओ। बेहतर कार्यप्रणाली अपनाकर थाना चलाएंगे इस भरोसे के साथ थानों की कमान सौंपी। सिरौली के बाद सीबीगंज थानेदार की ताजपोशी के चंद दिनों के अंदर विनोद सिंह का विकेट गिर गया। लापरवाही और हेकड़ी ऐसी कि आला अफसर हैरान हैं कि ये थानेदार साहब हैं। सीबीगंज इलाके की रहने वाली पीड़िता पे हमला हुआ। पीड़िता के सिर में गंभीर चोट होने पर पीड़िता शिकायत दर्ज कराने 27 अक्टूबर में सीबीगंज थाना जाती है। थाना कार्यालय के जिम्मेदारों से लेकर डे ऑफिसर व एसओ स्तर पर कोई सुनवाई ना होने की स्थिति में पीड़िता पुलिस ऑफिस बरेली पहुंची। 29 अक्टूबर में पुलिस ऑफिस से निर्देश दिए गए कि एफआईआर दर्ज करके प्रभावी एक्शन हो। पुलिस ऑफिस के निर्देश हवा में उड़ा दिए गए। सोमवार में एसएसपी ने थानेदार विनोद सिंह, एसएसआई जितेन्द्र कुमार और दारोगा अश्विनी शर्मा की सारी मनमानी व हेकड़ी काफूर कर दी। तीनों का सस्पेंशन करके विभागीय कार्रवाई की फाइल खुलवा दी है। हाल ही में अनुराग आर्य ने विशारतगंज व शेरगढ़ थानेदारों और बहेड़ी कोतवाली के सिपाही पर गाज गिराकर विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp