कलेक्टर साहब : सुनवाई नहीं हुई तो हो जायेगा मेरा मर्डर .... सुनते ही IAS अविनाश सिंह ने लिया हाथों हाथ एक्शन, IPS अंशिका वर्मा संग बनाई 6 सदस्यीय जाँच टीम ! आतिशबाजी दुकानदारों के प्रकरण से लेकर केसर मिल मामला और तस्करी तक एक्शनमोड में DM
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। जनसुनवाई के दौरान कई संवेदनशील प्रकरणों को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली कलेक्टर अविनाश सिंह सोमवार में एक्शनमोड में दिखे। आंवला क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड फौजी के प्रकरण में एडीएम व एसपी सॉउथ समेत छह सदस्यीय जाँच टीम गठित करते हुए दस दिवस में जाँच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मर्डर आदि मामलों में फाँसी से उम्रकैद में तब्दील सजा काट चुका रिटायर्ड फौजी कलेक्ट्रेट बरेली पहुंच डीएम अविनाश सिंह के समक्ष जनसुनवाई में शिकायत लेकर पेश हुआ। रिटायर्ड फौजी ने कुछ दबंगों पर प्रॉपर्टी मामले में गंभीर आरोप लगाये। शिकायतकर्त्ता बोला डीएम साहब मेरी सुनवाई नहीं हुई तो मेरा मर्डर हो जायेगा। कई अफसरों के यहाँ चक्कर काट चुका हूँ लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई है। डीएम ने गठित जाँच टीम को कहा है कि निष्पक्षता से तथ्यों की जांच की जाए। आतिशबाजी दुकानदारों के मामले में डीएम ने एडीएम से स्पष्ट कहा है कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट और शासन की गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कर आतिशबाजी दुकानदारों का मामला निस्तारित करें। किसी भी दशा में आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी दुकानें ना लगने दी जायें। बरेली शहर के कई इलाकों में आतिशबाजी दुकानें लगाने की माँग करते हुए दुकानदार कार्यदिवस में सोमवार को डीएम अविनाश सिंह से मिले थे। इस बीच, केसर शुगर मिल बहेड़ी के प्रकरण में भी डीएम ने कड़ा रूख अपनाया है। मादक पदार्थ तस्करी मामले की गंभीर शिकायत पे कलेक्टर अविनाश सिंह ने सम्बंधित जिम्मेदारों को गोपनीय जाँच करके दो दिन के अंदर कार्रवाई करने को कहा है। जनशिकायतों को लेकर सीएम योगी का अफसरों से साफ कहना है कि जिम्मेदारी व पारदर्शिता से पब्लिक के मामलों का निस्तारण हो। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।