नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी व उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में खूनखराबा कराने की पाकिस्तानी साजिश बेनकाब : पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भाटी के गुर्गा पाक गैंगस्टर अजमल गुर्जर कनेक्शन वाला गैंग पकड़ा ! उत्तराखंड बॉर्डर के पास खंडहर में चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री ! तौकीर रजा बवाल में हथियार सप्लाई करने वाले अपराधी से भी निकला कनेक्शन

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्यों में खूनखराबा कराने की पाकिस्तानी साजिश का बड़ा पर्दाफाश आईपीएस अनुराग आर्य की टीम ने किया है। पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भाटी व उसके गुर्गे अजमल गुर्जर के नापाक अरमानों पर यूपी पुलिस ने पानी फेर दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड बॉर्डर स्थित बहेड़ी इलाके के खंडहर में बड़ी शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गई है, जिसमें बड़े पैमाने पे अवैध हथियार बनाते हुए दोनों राज्यों के इलाकों में सप्लाई किये जा रहे थे। महत्त्वपूर्ण इनपुट पे एसएसपी बरेली अनुराग आर्य की अगुवाई में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भाटी के लिए हथियार सप्लाई करने वाले पाक हैंडलर अजमल गुर्जर से जुड़ा आधा दर्जन से ज्यादा अपराधियों का गैंग बेनकाब हुआ है। यूपी के बरेली जनपद के बहेड़ी इलाके के खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चला रहे तीन जिलों के 4 अपराधी पकड़े गए हैं। दो अपराधी मौके से भाग निकले हैं। पकड़े गए अपराधियों में गैंग लीडर सुखराज सिंह निवासी ग्राम सिकपुरा भोजपुर जोगीठेर थाना बहेड़ी जनपद बरेली, शानू मियाँ निवासी ग्राम पचपेड़ा थाना बहेड़ी बरेली, जीवनदीप सिंह निवासी ग्राम स्वालेनगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर और जसनूर सिंह निवासी ग्राम मैनाकोट थाना माधौटांडा जनपद पीलीभीत शामिल हैं। पुलिस टीम ने इन सभी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, पिस्टल, रायफल, अधबने हथियारों के साथ ही शस्त्र बनाने की मशीनें व उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए हैं। बहेड़ी के चर्चित गन्ना उत्पादक डिग्री कॉलेज से कुछ दूरी पर खंडहर में ये शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी। यूपी के बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार में पूरे मामले में पीसी करके मीडिया को जानकारी दी कि गैंग लीडर सुखराज सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर अजमल गुर्जर के संपर्क में आया। अजमल गुर्जर से सुखराज की शस्त्र खरीदने की बात हुई। गुर्जर ने अच्छे क्वालिटी के असलाह के लिए पाकिस्तान आने की बात कही जहाँ ड्रोन के जरिए हथियारों की सप्लाई करने की डील हुई। डेढ़ लाख में पाकिस्तानी पिस्टल का सौदा तय हुआ। पता चला है कि इंस्टाग्राम पर शस्त्रों की रील्स अपलोड करके नई उम्र के भारतीय युवाओं को पाक आतंकवादी शहजाद भाटी का गुर्गा अजमल गुर्जर खतरनाक जरायम में उतार रहा है। हथियारों की तस्करी के बाबत लाइव वीडियो पर सुखराज सिंह की अजमल गुर्जर से बातचीत का एविडेंस भी पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भाटी, अजमल गुर्जर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में खूनखराबा कराने को भारत में पाकिस्तानी हथियारों की बड़ी खेप सप्लाई कराने की बड़ी साजिश रच रहे थे। उनकी मंशा थी कि विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न दलों के समर्थक पाकिस्तानी हथियारों का इस्तेमाल करके यूपी, उत्तराखंड में खून खराबा करें ताकि माहौल खराब हो सके। शस्त्र फैक्ट्री चलाने में पकड़े गए गैंग लीडर सुखराज सिंह का कनेक्शन बरेली में पिछले साल तौकीर रजा खान की अगुवाई में हुए बवाल में हथियार सप्लाई करने वाले इशरत पहलवान से भी सामने आया है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को बीस हजार का इनाम दिया है। साथ ही साथ पूरे मामले में तह तक जाने को एसआईटी गठित कर दी गई है। मामले में फरार चल रहे गुरुसेवक और अनस की तलाश तेज कर दी गई है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp