यातायात माह अभियान के तहत उझानी के सरस्वती देवी श्रवण कुमार इंटर कॉलेज में चला जागरूकता कार्यक्रम, टीएसआई मुरारी लाल साहू ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) यातायात माह जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को सरस्वती देवी श्रवण कुमार इंटर कॉलेज, उझानी में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान टीएसआई मुरारी लाल साहू ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और अनमोल जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल दिगंबर सिंह एवं कांस्टेबल अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।