Tuesday, 17-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जिला पंचायत अध्यक्ष, एसएसपी व सीडीओ ने पूजा-अर्चना कर किया ककोड़ा मेले का शुभारम्भ

 facebook     whatsapp    

जगत पाल यादव 

बदायूँ(जे.आई.न्यूज़ ): रुहेलखण्ड के मिनी कुंभ के नाम से विख्यात प्रसिद्ध ककोड़ा मेले का सोमवार, 17 नवंबर 2026 को विधिवत पूजा-अर्चना, गंगा पूजन एवं हवन के साथ शुभारम्भ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गंगा तट पर आयोजित मेले का उद्घाटन किया।

    मेले के शुभारम्भ के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेला स्थल का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

       एसएसपी ने सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

     उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा मेले में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

     इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय, मेला प्रभारी, थाना प्रभारी कादरचौक विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    ककोड़ा मेले के शुभारम्भ के साथ ही श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp