नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

ककोड़ा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर, एएसपी सिटी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से विख्यात ऐतिहासिक मेला ककोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार, 20 नवंबर को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिसकर्मी भीड़ के बीच सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मेला ककोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

whatsapp whatsapp