Thursday, 19-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

भाजपा किसान मोर्चा में अवढर शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

प्रदेश कार्यालय लखनऊ से जारी सूची में तीसरे नंबर पर नाम, सहसवान में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला स्तर पर नई कार्यसमिति की घोषणा की है। भाजपा किसान मोर्चा की नई जिला कार्यसमिति में सहसवान निवासी अवढर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यालय लखनऊ से जारी पदाधिकारियों की सूची में अवढर शर्मा का नाम तीसरे नंबर पर शामिल होने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

अवढर शर्मा इससे पूर्व सहसवान विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठन में उनके पूर्व अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी दिए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से सहसवान क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए अवध शर्मा को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रिय भूमिका से किसान मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा।

अवढर शर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत से कार्य करेंगे।

अवढर शर्मा की नियुक्ति को सहसवान क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

whatsapp whatsapp