Thursday, 19-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

चर्चित समरीन मर्डर केस में लखनऊ जेल में बंद अवनीश मौत प्रकरण : डीजी कारागार पीसी मीना एक्शनमोड में ! चार जिम्मेदारों पे तड़-तड़ एक्शन हंटर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ(धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। अवनीश प्रकरण में यूपी के डीजी कारागार पीसी मीना के एक्शन का तगड़ा हंटर चला है। सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ के चर्चित समरीन हत्याकांड में जिला जेल लखनऊ में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल उर्फ देव उर्फ गोलू निवासी फिरोजपुर खुर्द कस्बा दोस्तपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर की मौत हो गयी। जेल महकमे ने बताया कि अवनीश ने आत्महत्या की है। अवनीश के आत्महत्या किए जाने की घटना के बाबत प्रथमदृष्टया ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते बैरक प्रभारी जेल वार्डर हरिओम पे कड़ी कार्रवाई हुई है। हरिओम को सस्पेंड करके उसके खिलाफ विभागीय जाँच बिठा दी गयी है। संवेदनशील प्रकरण में डीजी पीसी मीना की कार्रवाई का चाबुक हरिओम तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि मीना ने हेड जेल वार्डर देव प्रकाश सिंह, उदय नारायण व दीपेन्द्र सिंह के विरुद्ध भी कार्रवाई की फाइल खोल दी है। मामला संज्ञान में आते ही डीजी मीना ने लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी डॉ रामधनी को जिला जेल लखनऊ भेजकर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। पहले भी कई गंभीर मौकों पे सीनियर आईपीएस पीसी मीना योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत लापरवाहों पर गाज गिरा चुके हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक, अवनीश का शव जेल बाथरूम में मिला था। तौलिये का फंदा बनाके अवनीश ने आत्महत्या की है। प्रकरण के संदर्भ में डीजी पीसी मीना ने कहा है कि डीआईजी की जाँच रिपोर्ट पर कार्रवाई की गयी है। प्रकरण में गंभीरता से गहन जाँच करायी जा रही है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp