Tuesday, 13-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के बरेली से राज्यभर के 68 हजार ग्राम प्रहरियों पे की सौगातों की बरसात ! एक हजार रूपये मानदेय बढ़ाने व कैशलेस इलाज की सीएम ने की बड़ी घोषणा ! 9 जिलों के ग्राम प्रहरी योगी के हाथों हुए सम्मानित ! शहरों में जो भूमिका CCTV की, गाँवों में वही भूमिका ग्राम प्रहरियों की : योगी

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। क्राइम कण्ट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर क्षेत्र में उल्लेखनीय सहयोगी सूबे के 68 हजार ग्राम प्रहरियों पे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली से सौगातों की बरसात की है। प्रतिमाह एक हजार रूपये वेतन वृद्धि व पांच लाख तक कैशलेस इलाज जैसी सौगातों की घोषणाओं के साथ साथ खुद योगी ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया है। पुलिस लाइन बरेली में जोन के 9 जिलों के ग्राम प्रहरी सम्मानित हुए। योगी बोले कि शहर में जो भूमिका सीसीटीवी की है, ग्रामीण परिवेश में ग्राम प्रहरी की वही भूमिका है। बगैर प्रदर्शन किये ग्राम प्रहरी चुपचाप संदिग्ध गतिविधियों, जमीन कब्जाने के मामले,विभिन्न अपराध, भू माफियाओं आदि से सम्बंधित सूचनायें समय पे पुलिस तक पहुंचायें। ग्राम प्रहरियों की छोटी सी एक सूचना बड़ी घटना बचा सकती है। ग्राम प्रहरियों संग थाना स्तरीय साप्ताहिक बैठकों पे योगी ने जोर दिया है। सीएम ने कहा है कि गांवों में ग्राम प्रहरियों की सजगता बेहद जरूरी है। गांव सुरक्षित होंगे तो आत्मनिर्भर बनेंगे, इससे विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाओं से योगी ने सम्बोधन आगे बढ़ाया। ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने यूपी पुलिस की ओर से सीएम योगी को माँ भगवती की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिवादन किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच विश्वास के सेतु ग्राम प्रहरियों के इस संवाद व सम्मान समारोह में मैं मुख्यमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता हूँ। ग्राम प्रहरियों का सम्मान और मनोबल बढ़ाने की यह पहल ग्रामीण सुरक्षा में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को नई पहचान देती है। आज का यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में सीधा प्रसारित हो रहा है। श्लोक के जरिये ग्राम प्रहरियों की भूमिका व चौकसी पे डीजीपी ने फोकस किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसीएस होम संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा आदि अफसर समारोह में मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp