सर सैयद पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवाना आपको बता दें सहसवान स्थित सर सैयद पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मयंक गुप्ता ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद के महत्व पर जोर दिया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पन्ना लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं पूर्व सीओ चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए समाजसेवी आरिश भाई ने शेख हादिया को 1,000 रुपये देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता पत्रकार सैयद तुफैल अहमद ने की।
इस अवसर पर सैयद परवेज, दर्शन जी, समद भाई, मोहम्मद उमर, वकील अहमद और इजहार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके मनोबल को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में स्कूल प्रबंधक डीएच फ़राज़ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।