नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का छापा, दो अस्पताल सील, तीन को नोटिस

 facebook     whatsapp    

​क्षेत्र में बिना वैध पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों एवं क्लीनिकों के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सहसवान शौर्य अरोड़ा IAS, अशोक कुमार सिंह (सीओ) सहसवान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने 5 अस्पतालों पर औचक छापेमारी की। इस संयुक्त टीम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अशफाक अली (NMS),दीपक शंखधार (नेत्र परीक्षण अधिकारी) और सलीम भी मौजूद रहे।

​छापेमारी के दौरान मानक विहीन और अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर टीम ने 'स्टार हेल्थ हॉस्पीटल' (अकबराबाद चौराहा) और 'भारत हॉस्पीटल' (हरदत्तपुर रोड) को मौके पर ही सील कर दिया। इसके अलावा 'लाइफ केयर हॉस्पीटल', 'NICU सेंटर' और 'बालाजी क्लीनिक' को नोटिस जारी किए गए हैं।

​चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि जिन केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें अपना पक्ष और वैध कागजात प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर इनके द्वारा वैध अभिलेख पेश नहीं किए जाते हैं, तो इन सभी के विरुद्ध क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

whatsapp whatsapp