मुख्तार गैंग व लॉरेंस बिश्नोई टोली को योगीराज की झलक दिखा चुके IPS अनुराग आर्य का रंजिशन मर्डर मामले में निकला एक्शन हंटर : 4 खाकी वालों पे सिंघम कप्तान की गिरी गाज ! घनघोर लापरवाही पर चढ़ा कमांडर का पारा
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। रंजिशन मर्डर मामले में घनघोर लापरवाही पे यूपी के बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस वाले तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए हैं। गुरुवार देर रात सिंघम कप्तान की कार्रवाई का चाबुक चलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। बरेली के सुभाषनगर थाना इलाके में पुरानी रंजिश में संजय सक्सेना नाम के शख्स का मर्डर किया हुआ है। गंभीर प्रकरण में भारी पुलिस लापरवाही सामने आने पर आईपीएस अनुराग आर्य ने एक्शन हंटर निकाला और बगैर देरी लापरवाहों पर गाज गिरा दी है। मर्डर की घटना को अंजाम देने के नामजद अभियुक्तों की पुरानी क्राइम हिस्ट्री है लेकिन जिम्मेदारों ने पूर्व में हुई घटना के बाद हत्यारोपियों की क्राइम हिस्ट्री के आधार पर निरोधात्मक कार्रवाई तक नहीं की। साफ तौर पर सामने ये तथ्य आये हैं कि मारपीट व झगड़े की पुरानी रंजिश की तह तक जिम्मेदार नहीं गए। नतीजतन मनबढ़ अपराधी बेलगाम हो गए। मारपीट व झगड़े की यह घटना आखिरकार मर्डर तक जा पहुंची। जरायम की दुनिया के कई बड़े खलनायकों की अक्ल ठीक कर चुके एसएसपी अनुराग आर्य ने सुभाषनगर घटना में गैर जिम्मेदार पुलिस कर्मी चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार, एसआई अनुज कुमार, बीट आरक्षी ओमेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल तुषार कुमार का ना सिर्फ सस्पेंशन किया है बल्कि डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी की फाइल भी खोल दी है। मुख्तार गैंग व लॉरेंस बिश्नोई टोली को यूपी पुलिस के एक्शन हंटर की ताकत समझा चुके अनुराग आर्य ने स्पष्ट मैसेज दिया है कि जरायम का मतलब खलनायकों पर सीधा पुलिस एक्शन और जरायम होने पे लापरवाह वर्दी वालों पे सीधी गाज गिरना तय है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।